Report by : CWN Desk
Published at :
अनियंत्रित होकर ट्यूबवेल के पास पलटा डंपर

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव झाबरी के नजदीक फेरुपुर पथरी मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में बने ट्यूबवेल पर पलट गया। डंपर पलटने से ट्यूबवेल के कमरे की दीवार टूट गई और ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस समय घटना हुई उस समय वहां कोई नहीं था। पथरी क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को गांव झाबरी स्थित फेरुपुर पथरी मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खेत में बने ट्यूबवेल के मकान पर पलट गया। ट्यूबवेल स्वामी अफसान ने बताया डंपर पलटने से उनके ट्यूबवेल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित किसान ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेंगी ने बताया कि हमें कोई सूचना नहीं दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›