Report by : CWN Desk
Published at :
An amount of Rs 3.72 crore has been distributed to 301 affected families as interim relief in Joshimath

देहरादून। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव एवं भू-स्खलन के बाद राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत, बचाव एवं स्थायी/अस्थायी पुनर्वास कार्य की जानकारी दी. डॉ. सिन्हा ने कहा कि 301 प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत के रूप में 3.72 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया है कि जोशीमठ में पानी का शुरुआती डिस्चार्ज जो 06 जनवरी, 2023 को 540 एलपीएम था, वर्तमान में घटकर 182 एलपीएम रह गया है. अस्थायी रूप से चिह्नित राहत शिविरों में जोशीमठ में 2957 लोगों की क्षमता वाले कुल 661 कमरे और पीपलकोटी में 2205 लोगों की क्षमता वाले 491 कमरे हैं। अब तक 863 इमारतों में दरारें आने की खबर है। उन्होंने बताया कि गांधीनगर में 01, सिंहधार में 02, मनोहरबाग में 05, सुनील में 07 क्षेत्र/वार्ड को असुरक्षित घोषित किया गया है. 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 282 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 947 है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›