Report by : CWN Desk
Published at :
पर्यावरण व जल संरक्षण से ही बचेगा मानव जीवन

राइंका पटलोट विद्यालय की गठित इको क्लब द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला

छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओ में किया प्रतिभाग

धानाचूली/ओखलकांडा। अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राइंका पतलोट में विद्यालय में गठित ईको क्लब के द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया । जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पारिस्थितिकी तन्त्र संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों ने वाद-विवाद , लेख, कविता रचना, चित्रकला, आशुभाषण, क्यारी निर्माण स्पर्धा, सामान्य ज्ञान एवं पर्यावरण नाटक सहित आठ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके जागरूकता की तथा साझा सम्पत्तियों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य आशुतोष साह ने किया उन्होंने कहा कि सभी विजेता बच्चों को 26 जनवरी के दिन प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ.हेमन्त कुमार जोशी ने बताया कि पर्यावरण के प्रति बच्चों को छात्र जीवन से ही जागरूक होना होगा इसी से मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। साझा सम्पत्तियों की सुरक्षा करना एवं भविष्य के प्रति जागरूक होना युवा पीढ़ी का बहुत जरूरी है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल चन्द्र बेलवाल ने किया।
समापन कार्यक्रम में बेबी थायत, गंगा सागर, निशा चन्याल, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, संजय कुमार, बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›