Report by : CWN Desk
Published at :
अमृत योजना के तहत होगा कोटद्वार रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

कोटद्वार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर पब्लिसिटी ऑफिसर अभिषेक दीक्षित ने कहा कि 1885 के ब्रिटिश काल में बने कोटद्वार रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कर कायाकल्प करने की तैयारी शुरू हो गई है।
रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से बनाया जाएगा, जिसके लिए रेल मंत्रालय ने 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। 26 फरवरी को रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगें। शिलान्यास कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
रेलवे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए अभिषेक दीक्षित ने कहा कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। जिसके लिए रेल मंत्रालय की तरफ से 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।

कहा कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बनाया जाएगा। जिसमें रेलवे स्टेशन में समस्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में आमला, बालामऊ, बुलंदशहर, गढमुक्तेश्वर, स्योहारा व कोटद्वार शामिल हैं।
लखनऊ शाहजहांपुर के मध्य एक रेल ओवर ब्रिज व लखनऊ मुरादाबाद के मध्य एक रेल अंडर पास बनाया जाएगा। कोटद्वार रेलवे स्टेशन में भी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे लोगो को पैदल आवागमन में सुविधा हो सकेगी। इस मौके पर वैलफियर निरीक्षक अवनीष सिंहा, वाणिज्य निरीक्षक रजेंद्र कुमार मीणा मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›