Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
आरटीआई को बोझ न समझकर दायित्व समझें: भट्ट

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी द्वारा आयोजित सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा की आर टी आई की संकल्पना सरकारी तंत्र को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए की गई है । उन्होंने विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपीलीय अधिकारी आर टी आई के प्रति भाव रखें एवं आवेदन कर्ताओं द्वारा मांगी गई सूचनाओं को समय के भीतर एव सही रूप से दें । उन्होंने कहा कि आर टी आई को बोझ न समझकर अपना दायित्व समझें।
उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी की मास्टर ट्रेनर डा. मंजू ढौढियाल एवं पूनम पाठक ने सभी अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के विभिन्न पहलुओं एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी । इस कानून के तहत सूचना प्रदान करने के तरीके एवं इसकी समय सीमा जैसे विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला । उन्होंने सरकारी तंत्र को जवाबदेह एवं पारदर्शी सुशासन के लिए आर टी आई को महत्वपूर्ण वताया।
जिला सूचना अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला में विभिन्न विभागों 110 लोक सूचना अधिकारियों समेत, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›