Report by : CWN Desk
Published at :
शहरी विकास एवं आवास वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया

रामनगर(नैनीताल)- शहरी विकास एवं आवास वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना तथा पुनर्गठन मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने 31 करोड 68 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गरीबों के लिए 528 फ्लैट्स का रामनगर (उमेदपुर) में स्थलीय निरीक्षण किया।

शहरी विकास एवं आवास वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि काशीपुर में विगत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा सरकार गरीबों के हितांे के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जो भी योजनायें चल रही है उन योजनाआंे का लाभ समाज के अन्तिम छोर तक पहुचे। उन्होंने कहा 1.44 हेक्टेअर भूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों के आवास बनाये जा रहे है जो कि सितम्बर 2024 तक पूर्ण निर्मित हो जायेंगे, इसके पश्चात जल्द ही आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य था की वर्ष 2024 तक अवासविहीन लोगों को सरकार शतप्रतिशत आवास देने जा रही है। इसी कडी में रामनगर के उमेदपुर क्षेत्र में बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना को सितम्बर 2024 में मूर्त रूप दिया जायेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्य में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कार्य की गुणवत्ता पर कोताही ना बरती जाए।
इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र चौहान, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल के साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›