Connect with us

नैनीताल

चालक को नींद की झपकी आने से टैक्सी कार 108 एम्बुलेंस से टकरा गई,कार सवार 4 लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खैरना(नैनीताल)- खैरना क्षेत्र के गरम पानी में आज तड़के सुबह टैक्सी कार चालक को नींद की झपकी आने से ख़डी 108 एम्बुलेंस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार मे सवार 4 लोग घायल हो गए।
प्राप्त सूचना के अनुसार गरमपानी स्तिथ पेट्रोल पंप के पास हल्द्वानी से भनोली अल्मोड़ा को जा रही टैक्सी कार संख्या UK01TA4456 चालक को नींद की झपकी आने से एम्बुलेंस से टकरा गई।जिसकी सूचना मिलने पर खैरना पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे व घायलो को तत्काल गरम पानी अस्पताल लाया गया। टैक्सी कार चालक पंकज पांडे पुत्र पीतांबर दत्त पांडे निवासी कसेड़़ मनिया तहसील भनौली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए हिमांशु आर्य पुत्र गणेश राम उम्र 22 वर्ष निवासी कामा कनल पोस्ट बग्वालीपोखर थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा,हेम जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी धमेड़ा पोस्ट बानठोक पनुवानौला जिला अल्मोड़ा,खीम सिंह पुत्र आन सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी पितना पोस्ट बसंतपुर थाना लंमगड़ा जिला अल्मोड़ा,अविनाश पुत्र चंद्रशेखर उम्र 34 वर्ष निवासी केरला के घायल होने पर उन्हें तत्काल गरम पानी अस्पताल लाया गया जिन्हें बाद उपचार घर भेज दिया गया है

Select Language

Advertisement