Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड बंद असफल, प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन

पटवारी, जेई-एई भर्ती परीक्षा मामले में देहरादून में हुए लाठीचार्ज का विरोध

देहरादून। पटवारी, जेई-एई भर्ती परीक्षाओं में लीक मामले की सीबीआइ जांच करवाने और नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर गुरुवार को देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज और पथराव से प्रदेश भर में आक्रोश है। कांग्रेस समेत कई संगठन युवाओं के समर्थन में आ गए हैं। प्रदेश भर में धरने, प्रदर्शन हो रहे हैं। देहरादून अलावा कई जिलों में धारा 144 लगाने के साथ पुलिस बल तैनात है। हालांकि बेरोजगार संघठन के आह्वान पर शुक्रवार को उत्तराखंड बंद सफल नहीं रहा है।
गुरुवार को देहरादून में काफी हंगामा हुआ। विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए। बेरोजगार बुधवार को गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। यहां से देर रात पुलिस ने उन्हें उठा दिया। इससे गुस्साए युवा गुरुवार सुबह गांधी पार्क में जुटने लगे। कुछ ही देर में हजारों की संख्या में युवक-युवतियां इकट्ठा हो गए। उन्होंने गांधी पार्क के सामने दोनों तरफ सड़क जाम कर दी।

उत्तराखंड बंद असफल, प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›