Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को आ सकते हैं देहरादून, तैयारियां शुरू

उत्तराखंड की रजत जयंती पर PM नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा। 8,200 करोड़ की 31 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।सौंग-जमरानी बांध और खेल महाविद्यालय की सौगात देंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देहरादून पहुंचेंगे। भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में आयोजित भव्य समारोह में, प्रधानमंत्री ने राज्य को 8,200 करोड़ रुपये की विशाल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात देंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 60 हजार लोग उपस्थित रहने की उम्मीद है।
समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 31 योजनाओं का तोहफा देंगे। 12 योजनाओं का लोकार्पण, जबकि 19 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में सौंग बांध और जमरानी बांध शामिल हैं, जो उत्तराखंड में जल संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसके अलावा, लोहाघाट में खेल महाविद्यालय की स्थापना की आधारशिला भी रखेंगेम


शिक्षा और स्वास्थ्य को मिला बल


प्रधानमंत्री शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर देंगे। सल्ट, दन्या, गरुड़, द्वाराहाट और पोखरी में नए पॉलिटेक्निक भवनों की आधारशिला रखेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, खानपुर में अस्पताल भवन का भी शिलान्यास करेंगे। साथ ही, कपकोट और कर्णप्रयाग में पंपिंग योजनाओं और लालकुंआ में डेयरी प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे।


प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर FRI तक चप्पे-चप्पे पर करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुबह सवा 11 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचने के बाद, पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›