Connect with us

हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, 19 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए 12 प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर घोषित कर दिया। परीक्षाएं 19 जनवरी 2026 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी।
कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले 19 से 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा 2023 आयोजित होगी। इसके बाद 25 जनवरी 2026 को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ) होगी।
31 जनवरी को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 (महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल) और 8 फरवरी को प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ) होगी।
14 मार्च को अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024, वहीं 22 मार्च को अधीक्षिका परीक्षा 2025 का स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा।
इसके अलावा, 5 अप्रैल को प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा, 12 अप्रैल को सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग) और 26 अप्रैल को फिर प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) होगी।
बड़ी परीक्षाओं में 17 मई 2026 को सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक) और 5 जुलाई 2026 को सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक) शामिल हैं।
इसके साथ 14 जून 2026 को भी प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement