Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में नशा मुक्ति अभियान को मिली बड़ी सराहना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजेश रस्तोगी और स्वामी ऋषिश्वरानंद जी ने समाजसेवी करण पंडित के प्रयासों को बताया प्रेरणादायक

हरिद्वार। समाजसेवी करण पंडित द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति हरिद्वार अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस अभियान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सराहना करते हुए कहा कि करण पंडित का यह प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला है और युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएएस की तैयारी करवाने वाला निकला जेई-एई भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाला, एसआईटी ने दबोचा

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी राजेश रस्तोगी जी और आध्यात्मिक संत स्वामी ऋषिश्वरानंद (संजय महंत) जी ने भी इस अभियान की खुलकर प्रशंसा की। दोनों का कहना है कि करण पंडित का यह आंदोलन हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस मुहिम को जनजागरूकता का ऐतिहासिक कदम बताते हुए समर्थन व्यक्त किया।

Select Language

Advertisement