Connect with us

नैनीताल

उत्तराखण्ड निर्माण से अब तक न्याय और संस्कृति से संबंधित संग्रालय बनाया जाएगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हाइकोर्ट के कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश ने उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर की घोषणा
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उच्च न्यायालय में कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने
उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस और नैशनल लीगल सर्विस डे मनाते हुए न्यायालय में संग्रालय बनाने की घोषणा की है। रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी ने कहा कि ऊत्तराखण्ड निर्माण से अबतक न्याय और संस्कृति से संबंधित संग्रालय बनाया जाएगा जिससे सभी को लाभ होगा।
राज्य स्थापना और नैशनल लीगल सर्विस डे के मौके पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हॉल में आज एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने मौजूद अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश ने ऊत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ पर न्यायालय में एक संग्रालय बनाने की घोषणा की जिसमें लोग न्याय और संस्कृति से रु-ब-रु हो सकेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement