Connect with us

राजनीति

वन्दना बनी निर्विरोध सरपंच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा (धौलादेवी)। धौलादेवी के ग्राम पंचायत बजेला में वन पंचायत का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव ग्राम प्रधान हीरा देवी खनी और पटवारी तापनी की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।

चुनाव को लेकर कई दिनों से वहाँ चुनावी सरगर्मिया तेज थी। सूचना के मुताबिक चंदन सिंह खनी और शेर सिंह खनी समेत तीन लोग उम्मीदवार थे। बाद में इन दोनों उम्मीदवारों ने वन्दना खनी को अपना समर्थन दे दिया। इस प्रकार वन्दना खनी निर्विरोध सरपंच चुनी गई। वन पंचायत में कुल 9 सदस्य हैं। सदस्यों में मनोज सिंह, मोहन सिंह, भुवन सिंह, चंदन सिंह, प्रेमा देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, आनंद प्रसाद और वन्दना देवी चुने गए। सरपंच वन्दना खनी ने कहा कि वन पंचायत में मानकों के अनुसार काम किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने देहरादून में किया मौन सत्याग्रह
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement