Connect with us

राजनीति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की समीक्षा बैठक की।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संबंध में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बमौरी ब्लॉक में एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें बमौरी ब्लॉक के निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने समस्त ब्लॉक कॉन्ग्रेस के साथ संकल्प लिया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत हर बूथ हर घर व हर व्यक्ति तक जाकर राहुल गांधी जी के संकल्पों और विचारों को पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने की साथ में बमोरी ब्लॉक के यात्रा के संरक्षक श्री बहादुर सिंह बिष्ट एवं पीसीसी श्री हरीश मेहता, श्री दीप पाठक, पार्षद श्री मुकुल बलुटिया जी, पार्षद श्री नीमा भट्ट जी ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में कौशलेंद्रभट्टजी, पूर्व उप सचिव श्री विनय भट्ट जी, यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांसा आर्या जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री संजय जोशी जी, श्री हृदेश जोशी जी, पूर्व सचिव नवीन बिष्टजी, पूर्व अध्यक्ष श्री नितिन बलुटिया जी, महानगर कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता श्री कौशलेंद्र भट्ट जी, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री नेत्र बल्लभ जोशी जी, श्रीभुवन खुल्बे, दीपक ब्वाड़ी, हेम गुप्ता, श्री मोहित सुयाल, श्री संजय कपिल जी, श्रीमती कपिल व वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती कमला तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने कांग्रेस पर श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्यों की सहभागिता को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement