Connect with us

राजनीति

अखिलेश यादव हल्द्वानी में, देखें सुरक्षा व्यवस्था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पुत्र सुमेर सिद्दीकी के वलीमे में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कल (रविवार) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव हल्द्वानी पहुंचेंगे। लखनऊ कैंप कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश दोपहर डेढ़ बजे पंतनगर हवाई अड्डे से हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हॉल के लिए रवाना होंगे। यहां वे दो बजे नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली कटौती पर बवाल: पार्षद रईस अहमद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि वीकएंड होने के चलते नैनीताल रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से पुलिस कैसे निपटेगी। पड़ोसी राज्य के पूर्व सीएम से मुलाकात करने वालों का बड़ी संख्या में तांता लग सकता है। ऐसे में पुलिस का कोई रूट डाइवर्जन प्लान न होना, रविवार को लोगों का छुट्टी का दिन बर्बाद कर सकता है। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि कोतवाल द्वारा 4 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement