Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल में राजभवन रोड से वाहन गहरी खाई में गिरा, वाहन में 3 लोग सवार
नैनीताल में राजभवन रोड से वाहन गहरी खाई में गिरा, वाहन में 3 लोग सवार

नैनीताल। एक वाहन राजभवन रोड से गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में दो लोगों के मौजूद होने सूचना के बाद पुलिस, फायर और एस.डी.आर.एफ.की टीम के साथ स्थानीय लोग सर्च एंड रैस्क्यू ऑपरेशन में जुटे।
नैनीताल में मल्लीताल मस्जिद से राजभवन को जाने वाले मोटर मार्ग से ऊपर को जाते समय एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी जिस स्थल पर गिरी वह ऊपर और नीचे की सड़क के बीचों बीच जाकर फंस गई।
घटना की सूचना के बाद कुछ स्थानीय लोग गाड़ी तक पहुंचे और उन्होंने वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि एक युवक का गंभीर हालात में रैस्क्यू किया गया जिसे प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक युवक कि साँसें मौके पर ही थमी हुई पाई गई हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे उत्साही करन साह ने बताया कि वो गाड़ी तक पहुंचा था, लेकिन उस समय गाड़ी में कोई नहीं था। एक व्यक्ति के कराहने की आवाज आ रही थी लेकिन वहां तक जाना मुश्किल था क्योंकि वहां बड़े पत्थर गिरकर नीचे की ठंडी सड़क में खड़े लोगों के ऊपर गिरने की आशंका थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस, फायर और एस.डी.आर.एफ.को दी गई जिसके बाद ऊपर और नीचे से रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया गया है कि गाड़ी के चालक की मृत्यु हो गई है। किसी का यह भी कहना है कि गाड़ी में तीन युवक थे जिसके कारण अभी जांच जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›