Report by : कालू वर्मा
Published at :
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हरिद्वार में, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

इन रूटों को किया गया डायवर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 दिसंबर यानी आज हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। आज पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम स्थल और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। साथ ही ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चीला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।
जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां परखने के लिए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने आइजी गढ़वाल करन सिंह नाग्नयाल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के साथ रूट का जायजा लिया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल का भ्रमण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›