Connect with us

देहरादून

विकासनगर: पिता की रिवल्वर से युवक को लगी गोली, अस्पताल में हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के विकासनगर में 19 वर्षीय छात्र की पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही है।

देहरादून। विकासनगर के बादामावाला रोड पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। यहाँ 19 वर्षीय एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीबीए-एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था।
कॉलेज से लौटने के बाद घटी घटना
जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपना एग्जाम देकर घर लौटा था। वह कुछ देर अपने पिता के कमरे में रुका और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर माँ और बहन वहां पहुँचीं, तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। पास ही पिता की डिजिटल लॉकर से निकाली गई पिस्तौल पड़ी थी।
पिता को आया पैरालाइज अटैक, माँ का बुरा हाल
इस भीषण हादसे की खबर सुनते ही युवक के पिता, एडवोकेट विवेक गुप्ता को माइनर पैरालाइज का अटैक आ गया। उन्हें तुरंत आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। मृतक की माँ और बहन भी गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के करीबियों ने बताया कि युवक हाल ही में थाईलैंड टूर से लौटा था और काफी मिलनसार स्वभाव का था।
हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
विकासनगर पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच आत्महत्या और दुर्घटना, दोनों पहलुओं से कर रही है। कुछ सूत्रों का कहना है कि शायद सेल्फी लेते समय गलती से ट्रिगर दब गया होगा। विकासनगर थाने के दीवान विक्रम रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement