Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की: होटल मालिक के बेटे की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

जसपुर। जसपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किशोरी का खून से लथपथ शव घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। घटना से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी दोपहर को एक धार्मिक स्थल पर प्रसाद लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इस बीच ग्रामीणों को गन्ने के खेत में शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल भेजा।
इधर, घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और गुस्से में शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ।
हालात बिगड़ते देख विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और किसान नेता सुरजीत ढिल्लो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद ग्रामीण मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा गया।
इसके बावजूद ग्रामीणों ने हत्या से आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम के चलते यातायात बाधित रहा। पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›