Report by : CWN Desk
Published at :
रामगढ़ होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र नीरज (19 वर्ष) पुत्र छोटे लाल निवासी दरऊ, किच्छा ने छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीरज ने 20 अगस्त को जनरल बिपिन रावत छात्रावास में कमरा लिया था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नीरज ने अपने दो साथियों के साथ नाश्ता किया, लेकिन कॉलेज जाने से मना कर दिया। साथी कॉलेज चले गए और दोपहर एक बजे लौटे तो कमरा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंचे वार्डन और पुलिस ने दरवाजा खोला तो नीरज पंखे से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता और भाई-बहनों से माफी मांगी है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नीरज हिंदी माध्यम से इंटरमीडिएट कर चुका था और बीटेक में अंग्रेज़ी माध्यम की पढ़ाई से खुद को असहज महसूस कर रहा था। पढ़ाई के दबाव और भाषा की कठिनाइयों के चलते वह तनाव में था।
पुलिस का कहना है कि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में गमगीन माहौल है और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›