Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जाम और नशे के खिलाफ बड़ी पहल: विशाल वर्मा ने IG निवेदिता कुकरेती को सौंपा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समाजसेवी विशाल वर्मा और अंजलि वर्मा ने कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात कर हल्द्वानी की ट्रैफिक और नशा मुक्ति व्यवस्था पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की।

हल्द्वानी। शहर और पूरे कुमाऊं क्षेत्र में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या और युवाओं में फैलते नशे के जाल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रसिद्ध समाजसेवी विशाल वर्मा और उनकी धर्मपत्नी व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने इस विषय को लेकर कुमाऊं महानिरीक्षक (IG) श्री निवेदिता कुकरेती जी से मुलाकात की। उन्होंने आईजी महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर शहर की इन दोनों गंभीर समस्याओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
समाजसेवी विशाल वर्मा ने आईजी को बताया कि हल्द्वानी शहर में रोजाना लगने वाले भीषण जाम के कारण स्कूल बसों और एम्बुलेंसों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस जाम की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। विशाल वर्मा ने मांग की कि वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड सिंधी चौराहे से रोडवेज और निजी बसों के संचालन को पूरी तरह बंद किया जाए। इन बसों को बरेली रोड होते हुए मंडी बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने शहर में पैर पसार रहे नशे के कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद हल्द्वानी और कुमाऊं के कई इलाकों में खुलेआम नशा बिक रहा है। इस जानलेवा लत के कारण आज की युवा पीढ़ी और युवतियों का भविष्य पूरी तरह खतरे में पड़ गया है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा वर्ग तेजी से अपराध और गलत कार्यों की ओर मजबूरन कदम बढ़ा रहा है।
कुमाऊं महानिरीक्षक (IG) निवेदिता कुकरेती ने दोनों ही संवेदनशील विषयों को बेहद गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाया। आईजी महोदय ने आश्वासन दिया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाए जाएंगे। राहत की बात यह है कि पुलिस प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए रामपुर रोड से गुजरने वाली रोडवेज और निजी बसों को अब बरेली रोड होते हुए मंडी बाईपास से भेजने की मांग पर सहमति जता दी है।

Select Language

Advertisement