Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस के चार सदस्य लापता, हाईकोर्ट सख्त

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला पंचायत सदस्यों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने 10 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की है, जो सुरक्षा में ही मतदान स्थल तक जाएंगे। साथ ही, एसएसपी नैनीताल को आदेश दिया गया है कि अगवा बताए जा रहे 5 सदस्यों को मतदान स्थल तक लाया जाए।

हाईकोर्ट ने पुलिस को यह भी जांचने के निर्देश दिए कि ये 5 सदस्य स्वेच्छा से गए हैं या फिर उनका अपहरण किया गया है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश भी दिए गए हैं। पांचों सदस्यों के बयान हाईकोर्ट में दर्ज किए जाएंगे।

कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज ही मतदान कराया जाए और जरूरत पड़ने पर मतदान का समय बढ़ाया जा सकता है। पांचों सदस्यों के आने के बाद ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। मामले की अगली सुनवाई आज शाम 4 बजे होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›