Connect with us

नैनीताल

वीकेंड ट्रैफिक प्लान: 18 से 20 अप्रैल 2025 तक नैनीताल, कैंचीधाम व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रमुख पर्यटन स्थलों में वीकेंड (18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025) के दौरान भारी पर्यटक आगमन की संभावना के दृष्टिगत, हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, कैंचीधाम तथा आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इस दौरान यातायात नियंत्रण एवं सुगम आवागमन हेतु निम्न दिशा-निर्देश प्रभावी रहेंगे:

हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था:

  1. वीकेंड के दौरान सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  2. मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन के रास्ते अपने गंतव्य जाएंगे।
  3. कालाढूंगी रोड से आने वाले भारी वाहन ऊंचापुल तिराहा से चौफला चौराहा और चम्बल पुल तिराहा के बीच सड़क के बाईं ओर रोके जाएंगे।
  4. तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गौलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास बाईं ओर रोके जाएंगे।
  5. चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन खेड़ा चौराहा के आसपास बाईं ओर रोके जाएंगे।
  6. पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी लौटने वाले भारी वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा।
  7. रोडवेज, KMOU बसें व टैक्सी निर्धारित रूट पर चलेंगी; भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगी।
  8. यदि काठगोदाम क्षेत्र में अधिक भीड़ हो, तो दोपहर 3 बजे के बाद कैंचीधाम से आने वाले वाहन ज्योलिकोट नंबर 01 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय होते हुए कालाढूंगी मार्ग से आगे भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नशीली बेचते थे दवाएं, पुलिस ने धर दबोचे, 384 प्रतिबंधित कैप्सूल और 390 टेबलेट बरामद

नगर नैनीताल एवं कैंचीधाम क्षेत्र के लिए विशेष योजना:

  1. नगर नैनीताल की पार्किंग भरने की स्थिति में कालाढूंगी मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-1 व नारायण नगर में पार्किंग दी जाएगी और वहां से शटल सेवा द्वारा नैनीताल भेजा जाएगा।
  2. हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए रूसी-2 हल्द्वानी रोड पर अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी।
  3. नंबर-1 बैंड ज्योलिकोट व नैनीताल की ओर से भवाली-कैंचीधाम जाने वाले वाहन सैनेटोरियम भवाली में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम जाएंगे।
  4. भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक विकास भवन भीमताल से शटल सेवा द्वारा भवाली व कैंचीधाम भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; चोरी की तीन बाइक बरामद

नोट:
सभी पर्यटकों, आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह उपरोक्त यातायात व्यवस्था का पालन करें ताकि नैनीताल, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर, रानीखेत एवं अल्मोड़ा की यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement