Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

चर्चा में पौड़ी की मोनिका और अमेठी के मोनिस के शादी का कार्ड, क्या सोचते हैं आप?

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर गढ़वाली परिवार ट्रोल होने के बाद बिहार के मुस्लिम लड़के और यूपी की हिन्दू लड़की की शादी की दास्तां भी आई चर्चा में

देहरादून। द केरला स्टोरी फ़िल्म के बीच आजकल उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मोनिका रावत और अमेठी के मोनिस की शादी का कार्ड सबसे अधिक चर्चाओं में है। शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों से लेकर उत्तराखंड के लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, मोनिका रावत पिता यशपाल बेनाम पौड़ी के पूर्व विधायक और मौजूदा पालिका अध्यक्ष हैं। वो भाजपा से जुड़े हैं। इसलिए भी शादी का कार्ड ज्यादा चर्चाओं में है। यूजर कमेंट कर रहे हैं भाजपा नेता द केरला स्टोरी फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं पौड़ी के भाजपा नेता ने अपनी बेटी की शादी मुस्लिम युवक से तय कर दी है। वैसे मोनिका और मोनिस दोनों ने रुड़की से एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। दोनों साथ जॉब भी करते हैं। पढ़ाई के दौरान से उनका प्यार परवान चढ़कर शादी तक पहुंचा है।
सोशल मीडिया पर मोनिका की शादी की चर्चा के बीच बिहार के मुस्लिम लड़के और यूपी की हिन्दू लड़की के प्रेम विवाह भी खूब वायरल हो रहा है। लोग बिहार और यूपी की लड़की के विवाह के निष्कर्ष को मोनिका और उसके परिवार को देखने तक की सलाह दे रहे हैं। मोनिका और मोनिस बालिग हैं। कानूनन विवाह कर सकते हैं। दर्शक क्या सोचते हैं जरूर कमेंट कर बताएं..

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement