Connect with us

देहरादून

सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय हादसा, नदी के तेज बहाव में बहने से युवती की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय हरियाणा की 28 वर्षीय युवती नदी के तेज बहाव में बह गई। एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला, पर अस्पताल में मौत।

देहरादून। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हरियाणा से घूमने आई एक 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवती नदी के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा रही थी।
मृतका की पहचान नेहा आर्य (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांधी कॉलोनी, पानीपत (हरियाणा) की रहने वाली थी। शनिवार 15 अगस्त को नेहा सहस्त्रधारा घूमने आई थी। फोटो खिंचवाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर उफनती नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस, राहत कर्मियों और स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला गया।
गंभीर हालत में युवती को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

Select Language

Advertisement