Connect with us

देहरादून

देहरादून में सनसनी: ‘पसंद की नहीं थी पत्नी’ इसलिए लैब कर्मचारी ने कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के नेहरू कॉलोनी में शहबाज नामक युवक ने अपनी पत्नी कहकशां की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला कि पत्नी कम पढ़ी-लिखी थी।

देहरादून: राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक लैब कर्मचारी ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति शहबाज को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी के अनुसार, वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रिस्पना नगर निवासी शहबाज का निकाह बीते साल 19 नवंबर को कहकशां से हुआ था। शहबाज ने पुलिस को बताया कि उसने घरवालों की इज्जत की खातिर दबाव में आकर यह निकाह किया था। उसकी पत्नी कम पढ़ी-लिखी थी, जिसे वह पसंद नहीं करता था। वह किसी पढ़ी-लिखी युवती से दूसरी शादी करना चाहता था।
इसी नफरत के चलते शहबाज ने एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तीन मार्च की रात उसने कंबल से कहकशां का मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए वह उसे अस्पताल ले गया और इसे सामान्य घटना दिखाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे उसका झूठ नहीं टिक सका।
दूसरी ओर, मृतका के भाई सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कम दहेज मिलने के कारण शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कहकशां को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने शहबाज के साथ-साथ उसके माता-पिता, भाई और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सरकारी अस्पताल के अनुबंध पर एक लैब में काम करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement