Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में पति को फोन कर फांसी के फंदे पर झूल गई पत्नी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किच्छा में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
हरिद्वार। पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति जब तक घर पहुंचा तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि गांव ग्रंट नंबर 21 उर्फ ढक्का चाट पूरनपुर पीलीभीत यूपी निवासी छुटकी अपने पति सरबजीत के साथ खेड़ली गांव में किराये पर रह रही थी। पति बेगमपुर स्थित एक कम्पनी में काम करता है। शनिवार सुबह दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति रोजाना की तरह डयूटी पर चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने पति से मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर आत्महत्या कर लेने की बात कही। आनन-फानन में जब तक पति पहुंचा तब तक पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गई थी।
वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।शनिवार दोपहर राकेश (16 वर्ष) पुत्र लालाराम निवासी ग्राम क्यारा थाना बरेली हाल निवासी मान राइस मिल किच्छा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बाहर काम पर गए परिजनों के संपर्क करने पर जब राकेश का फोन नहीं उठा, तब उन्हें चिंता हुई। इस पर परिजन कमरे पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसआई राजेन्द्र पंत मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बीते दिनों राकेश के दोस्त के फांसी लगाने के बाद से वह काफी दुखी था।

Select Language

Advertisement