Connect with us

नैनीताल

चांद के दीदार के साथ पति के दीर्घायु की कामना की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में आज महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागन महिलाओं ने अपने पति की सुरक्षा, सफलता और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए ये व्रत रखा।

दिनभर घर में काम करने के बाद इन सुहागिनों को व्रत पूरा करने के लिए कुछ देर और इंतजार करना पड़ा। सुबह से सुहागिन महिलाएं भूखी प्यासी रही और शाम को वो हल्द्वानी रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढ़ के पास और भवाली मार्ग पहुंची। ये सुहागिनें अपने जोड़े के साथ वहां पहुंची थी। शाम लगभग 8:20 बजे शहर से बाहर चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं ने अपना व्रत भी खोला। जोड़े में आई महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। सुहागिन दीपा जोशी ने बताया की वो पिछले 10 वर्षों से करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं और पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए कामना करती हैं।

Select Language

Advertisement