Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सिंचाई नहर से महिला और रामनगर में खानाबदोश का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

30 साल उम्र है महिला की, शिनाख्त के लिए पुलिस के प्रयास हैं जारी
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में सिंचाई नहर से महिला का बिना कपड़ों के शव मिला है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र 28 से 30 साल के करीब बताई जा रही है।
मुखानी थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि देर रात करीब 1.30 बजे एक किसान खेत में पानी लगा रहा था। तभी नहर से पानी आना बंद हो गया। सूचना पर गूल देखने पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारी को वहां कूड़ा फंसा दिखा। जब कूड़ा निकाला तो पानी के तेज बहाव में एक शव भी दिखा। सूचना पर प्रमोद पाठक और आम्रपाली चौकी प्रभारी दीवान सिंह ग्वाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। महिला के सिर में चोट और बदन पर रगड़ने के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक एक-दो दिन पहले महिला को नहर के पास ही बने पैराफिट पर बैठा देखा गया था। पुलिस का मानना है कि नहर में बहने के कारण शरीर में रगड़ और सिर टकराने से चोट लगी होगी। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी खंगाले, लेकिन सोमवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
वहीं, रामनगर कोसी रोड स्थित पैठ पडाव में एक व्यक्ति का शव मिला है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतक खानाबदोश था। लोगों ने बताया कि वह इधर उधर भटकता रहता था। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 539 उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाएंगे, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ व हरिद्वार में1900 पदों हरी झंडी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement