Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

रामनगर। भवानीपुर खुल्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 34 वर्षीय लक्ष्मी रावत, पत्नी गोविंद रावत की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थीं, जबकि उनके दोनों बच्चे वीरू (11) और रोहित (9) घर पर थे। स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चों ने खेत पर आकर टीवी देखने की जिद की। इस पर लक्ष्मी घर लौटीं और टीवी चलाने लगीं। बताया जा रहा है कि टीवी का तार प्लग से जुड़ा नहीं था। जैसे ही उन्होंने तार को स्विच में लगाने का प्रयास किया, अचानक करंट की चपेट में आ गईं।

करंट लगते ही लक्ष्मी बुरी तरह झुलस गईं। बच्चों ने तुरंत खेत में मौजूद पिता को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की पुष्टि करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस अचानक हुए हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›