Report by : CWN Desk
Published at :
संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सशिमं धानाचूली के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नानकमत्ता में थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

मुक्तेश्वर। क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर धानाचूली के बच्चों ने नानकमत्ता में आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में पदक जीतकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
शिशु वर्ग में नितिन सिंह ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिया बोरा ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा खो-खो समेत अन्य खेलों में भी विद्यालय के बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य देव सिंह तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›