Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: बेतालघाट गोलीकांड के 16 आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट, मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित कई कुख्यात शामिल

नैनीताल। बीते 14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नैनीताल पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया है। इन सभी के खिलाफ बेतालघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान खुलेआम फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित तीन आरोपियों को कुछ दिन पहले उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार भी किया था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दर्ज आरोपियों में अमृतपाल उर्फ पन्नू निवासी रोशनपुर (ऊधमसिंह नगर), गुरजीत सिंह उर्फ पारस निवासी बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर), प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर निवासी मुंडिया कलां थाना बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) हाल गंगापुर पहाड़ी, पीरूमदारा, रामनगर निवासी, वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य निवासी लखनपुर रामनगर, पंकज पपोला निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं, प्रकाश भट्ट निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं, रविंद्र कुमार निवासी ढेला पटरानी मालधनचौड़ रामनगर, यश भटनागर निवासी शिवलालपुर मंडी थाना रामनगर, दीपक सिंह रावत निवासी चित्रकूट कोटद्वार रोड रामनगर और हेमंत बलोदी निवासी शांतिकुंज रामनगर शामिल हैं।
इसके अलावा, रोहित पांडे निवासी बैड़ाझाल रामनगर, हल्द्वानी निवासी संदीप खोलिया, मनोज खोलिया, निक्कू शाही, संदीप बधानी और राहुल बधानी पर भी गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू और गुरजीत सिंह उर्फ पारस के खिलाफ रामनगर थाने में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर पर रामनगर में सात मुकदमे दर्ज हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›