Connect with us

नई दिल्ली

फैशन शो के जरिये महिलाओ ने उकेरी अपनी संस्कृति

Published

on

खबर शेयर करें 👉


धारी सभागार में बुनाई, क्रोशिया व ऐपण प्रतियोगिता हुई आयोजित
धानाचूली(नैनीताल)। चैप फाउंडेशन व उत्तराखंड शासन के सहयोग से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने के लिए धारी विकास खंड के सभागार में स्कूली बच्चो के साथ स्थानीय महिलाओं अपनी संस्कृति को फैशन शो के जरिये उकेरने का प्रयास किया। इस दौरान फैशन शो, बुनाई, क्रोशिया, ऐपण, सास्कृतिक और कला शिल्प प्रतियोगिता में भाग लिया।
मंगलवार को राइंका धानाचूली में चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमें बच्चो ने रंगों के माध्यम से अपनी संस्कृति को उकेरने का प्रयास किया।

उधर धारी में लोक संस्कृति, ऐपण, फैशन शो, बुनाई, क्रोशिया प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डांस करते-करते युवक की मौत, वीडियो वायरल


यह जानकारी देते चैप फाउंडेशन की फाउंडर अर्पणा अग्रवाल ने पहले बच्चो को स्थानीय पुरानी संस्कृति जैसे खान पान, रहन सहन, वेशभूषा, अन्य विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया स्थानीय स्तर पर बच्चों व महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वह प्रयास कर रही है। इस अवसर का बच्चो व अन्य को महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने बच्चो को लैपटॉप जीतो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्य अथिति ब्लॉक प्रमुख धारी आशारानी ने चैप फाउंडेशन की अपर्णा अग्रवाल का आभार व्यक्त करते कहा वह आज हमारी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आई है। इस पहल का स्वागत करते कहा आज की युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति को खोते जा रही है। जिसमे हमे इस तरह के आयोजन करने होंगे। जिससे संस्कृति के साथ पुरानी धरोहर व मान्यताये बची रहेगी। इस आयोजन के लिए उन्होंने चैप फाउंडेशन के आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्ञानवापी मामले के पैरोकार जितेंद्र विसेन पर दिल्ली में सिरिंज हमला


कार्यक्रम के दौरान प्रमुख धारी आशारानी, चैप संस्था की फाउंडर अपर्णा अग्रवाल, एबीडीओ संजय गांधी, पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र, प्रकाश चन्द्र, सरोज आर्या, दीपा, गणेश कुलोरा, सुमन राणा, केसी दानी, एनआरएलएम के कर्मचारी, महिलाएं और बच्चो सहित कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement