Report by : CWN Desk
Published at :
रेस्क्यू अभियान जारी, ड्रिल के दौरान 3 फीट हिस्सा हल्का मुड़ने पर दिल्ली से पहुंची टीम
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। गत बुधवार को औगर मशीन के जरिए ड्रिल के दौरान कुछ तकनीकी खामी सामने आई। टनल का करीब 3 फीट हिस्सा हल्का मुड़ा हुआ है।
इस हिस्से में एलाइनमेंट को भी सही करना है। मशीन को सुचारू संचालित करने और एलाइनमेंट को सही करने के लिए दिल्ली से रात ही सड़क मार्ग के जरिए सात टेक्नीशियन एक मशीन को लेकर देहरादून पहुंच गए थे।
देहरादून से हेली के जरिए इन को टेक्नीशियन को उत्तरकाशी सिलक्यारा के निकट स्यालना हेलीपैड पर पहुंचा जा रहा है। हेली तीन हेलीकॉप्टरों के जरिए टेक्नीशियन दो मशीनों को लेकर सिलक्यारा पहुंचे ।