Report by : कालू वर्मा
Published at :
युवती के साथ गंगा घाट पर बैठे युवक के साथ मारपीट, सिर मुंडवाया, मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल

हरिद्वार। विष्णु घाट क्षेत्र में अपनी मित्र के साथ बैठे युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवक के सिर के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।
वादी मोहम्मद महफूज निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 765/23 धारा 153ए, 323, 504, 506 भा0द0सं0 पंजीकृत किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›