Report by : CWN Desk
Published at :
भूस्खलन से अल्मोड़ा मार्ग दोबारा बन्द,पहाड़ी दरकने का लाइव वीडियो आप भी देखे, CWN के सहयोगियों ने आज सुबह ही बता दिया दिया था होगी दुर्घटना
भूस्खलन से अल्मोड़ा मार्ग दोबारा बन्द,पहाड़ी दरकने का लाइव वीडियो आप भी देखे, CWN के सहयोगियों ने आज सुबह ही बता दिया दिया था होगी दुर्घटना

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के खैरना के समीप भूस्खलन से अल्मोड़ा मार्ग दोबारा बन्द हो गया है। क्षेत्र में पहाड़ी दरकने का लाइव वीडियो अब वाइरल हो रहा है। प्रशासन ने मार्ग को रात 8 बजे से सवेरे 5 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया है।

नैनीताल जिले में अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग ई.में
गरमपानी से भवाली अल्मोड़ा मार्ग में क्वारब के पास आज भी भारी मलवा आ गया। आज एक बार फिर से राजमार्ग बन्द हो गया। गुरुवार देररात नैनीपुल के पास मलवा आने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था जिससे मार्ग 18 घण्टो तक बन्द हो गया। उसे खोलने की कवायद चल ही रही थी कि आज शाम 6:30 बजे क्वारब के समीप एक बार फिर से भारी मलवा आने से मार्ग पूरी तरह बन्द हो गया। सड़क में दोनों तरफ वाहनों की कतार गई। सूचना पर क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गई और जे.सी.बी.से मार्ग को ख़ोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कोश्या कुटोली के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के चलते रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक मार्ग को पूरी तरह बन्द कर दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›