Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल ज्योलीकोट में जंगली मधुमक्खियों ने हमले से किसान की मौत

रामनगर। पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
ग्राम टेड़ा निवासी राहुल रावत (22 साल) पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवायल गया था। सोमवार की देर रात सोते हुए उसे सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत बाजपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि युवक को हाथ में सांप ने काटा है और दांत के निशान के हिसाब से उसको करैत प्रजाति के सांप ने काटा है। जो अत्यंत जहरीला होता है। राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›