Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
एंबुलेंस से 218 किलो गांजा तस्करी में थैलीसैण पौड़ी का युवक गिरफ्तार

रानीखेत मोहान बैरियर पर पुलिस देख सायरन बजाकर एम्बुलेंस निकालने लगा, पुलिस ने चेक किया तो मरीज की जगह मिले गांजा के कट्टे
अल्मोड़ा। जिंदगी की तलाश में भागने वाली एंबुलेंस अब नशा तस्करी के काम भी आ रही है। अल्मोड़ा की भतरौंजखान पुलिस ने एक एंबुलेंस की चेकिंग की तो पुलिस कर्मियों की आंखें खुली ही रह गईं। एंबुलेंस से 218 किलो गांजा बरामद हुआ है। एंबुलेंस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंडक्टर फरार है।
सायरन बजाते एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सोमवार देर शाम मोहान बैरियर के पास पहुंची। भतरौंजखान एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण पहाड़ी रास्ते पर संभाल कर चलने की हिदायत देने के लिए एंबुलेंस को रोका गया। बातचीत के दौरान पुलिस को ड्राइवर-कंडक्टर पर शक हुआ। तलाशी में एंबुलेंस में मरीज की जगह 16 कट्टों में 218 किलो गांजा मिला। आरोपी ने अपना नाम रोशन लाल पुत्र चमन लाल (38) जबकि फरार व्यक्ति धर्मेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम स्युन्सी थाना थैलीसैण पौड़ी गढ़वाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›