Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल-भीमताल के पास पहाड़ से गिरा युवक, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। 19 मार्च 2024 को SDRF टीम को सूचित किया गया कि भीमताल में सुसाइड पॉइंट के पास 02 युवक पहाड़ से नीचे गिर गए है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
घटनास्थल पर दो लड़कों के गिरने की सूचना थी परन्तु मौके पर एक लड़का नाम पंकज विश्वास, उम्र 29, पुत्र परिमल विश्वास गदरपुर उधमसिंह नगर सकुशल मिला तथा दूसरा लड़का नाम पंकज बाला उम्र 32 वर्ष, पुत्र परिमल बाला निवासी गदरपुर उधमसिंहनगर पहाड़ी से नीचे संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गिर गया था। SDRF टीम द्वारा उक्त युवक के शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Select Language

Advertisement