Connect with us

नैनीताल

रामनगर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, गूलरघट्टी में खून से लथपथ मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के गूलरघट्टी में 20 वर्षीय युवक समीर की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या। पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया। जानें क्या है हत्या की मुख्य वजह?

रामनगर। गूलरघट्टी इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 20 वर्षीय समीर उर्फ लक्की के रूप में हुई है, जो आदर्श नगर कॉलोनी का निवासी था। पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसार, युवक की हत्या किसी भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।
मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम सात बजे से घर से लापता था। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गूलरघट्टी के पास एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने समीर की शिनाख्त की, जिसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की तहकीकात तेज कर दी है।
पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन तीनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारणों और मुख्य आरोपी का पता लगाया जा सके। कोतवाल ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस नृशंस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद से आदर्श नगर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खौफनाक वारदात: लापता युवक की हत्या का खुलासा, शराब के विवाद में दोस्तों ने खाई में धकेला

Select Language

Advertisement