Connect with us

नई दिल्ली

लिवइन में रहने वाली युवती ने पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोनों एक ही पेट्रोल पंप में करते हैं काम, युवती का आरोप शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

देहरादून। पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक युवती के साथ पंप के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म किया। दोनों लंबे समय तक लिवइन में भी रहे, लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह देहरादून के एक पेट्रोल पंप में सेल्स पर्सन की नौकरी करती थी। इसी पेट्रोल पंप पर हर्ष चौधरी निवासी हापुड़, विविनगर धमेड़ा, धौलाना उत्तर प्रदेश भी काम करता था।
आरोपी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भी भरोसा कर हामी भर दी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसे अपने घर ले जाएगा, उससे पहले वह उससे कोर्ट मैरिज करेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। हर्ष ने युवती से लिए 17 हजार रुपये भी नहीं लौटाए। अब युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Select Language

Advertisement