Report by : CWN Desk
Published at :
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश से शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज ऐसा रहा। खराब मौसम के कारण लो विजिबिलिटी की वजह से विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को सलाह दी है कि उड़ान के संबंध में जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करें। खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स के संचालन में बाधा आ रही है।