Connect with us

नई दिल्ली

तीन युवकों ने शराब के नशे में मचाया उत्पात, पहुंचे हवालात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा, हल्द्वानी और डीडीहाट के है तीनो युवक

धारी बाज़ार की है घटना, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

मुक्तेश्वर(नैनीताल)। नैनीताल जिले के धारी तहसील मुख्यालय के पास बाजार में शराब के नशे में धुत होकर अल्मोड़ा, डीडीहाट और हल्द्वानी के तीन युवकों ने खूब गाली गलौच कर मारपीट कर खूब उत्पात मचाया। जिस पर पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराकर रात भर हवालात में रखा गया। वही शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया बीते शुक्रवार देर रात धारी बाजार में चंदन सिंह बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी लमगड़ा ,अल्मोड़ा , धर्मेंद्र चौहान पुत्र यादराम सिंह निवासी हल्द्वानी जबकि जगजीवन चौहान निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ ने रात को झगड़ा व मारपीट की । सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर रात डेढ़ बजे पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया । ततपश्चात तीनो को रात हवालात में गुजरी। वही पुलिस ने तीनों का धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तारी की। वही शनिवार को परगना मजिस्ट्रेट धारी के समक्ष पेश किया गया। वही थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने बताया शराब पीकर उत्पात मचाने वालों झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement