Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

आपका मतदान लोकतंत्र की जान, चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। अभिलाषा समिति पिथौरागढ़ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में छात्र-छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया और वोट डालने एवं वोट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में अभिलाषा समिति के निदेशक डॉ0 किशोर पंत द्वारा कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को देश में होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए और अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लोक तंत्र की नीव मताधिकार पर ही रखी जाती है। प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया गया है साथ ही जिस देश में जितने ही अधिक नागरीकों को मत का अधिकार रहता है वह देश उतना ही अधिक जनतांत्रिक माना जाता है, साथ ही डॉ0 किशोर पंत द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक मतदान के पात्र हैं। लिंग, धर्म, जाति या पंथ या आर्थिक स्थिति के आधार पर मतदाताओं के साथ भेद-भाव नहीं किया जा सकता है। साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि यदि कोई अपने मूल निवास पर नहीं रहता है, रोजगार या अन्य व्यवस्थाओं हेतु अन्यत्र विधान सभा अथवा लोक सभा क्षेत्र में वर्षों से रह रहा है तो वो अपने वोटर पहचान पत्र को उस स्थान पर रजिस्ट्रर्ड कर वहीं अपने मत का प्रयोग कर सकता है, इससे उस मतदाता के मूल निवास में मिलने वाली किसी भी प्रकार की राजकीय सेवा अथवा योजनाओं में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा वह अपने मूल निवास के सभी योजनाओं का लाभ ले सकता है। इस अवसर पर अभिलाषा एकेडमी की प्राधानाचार्या डॉ0 अनिता जोशी द्वारा मतदाता पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण फार्म 6, निर्वाचन नियमावली में नाम दर्ज कराने फार्म 6बी निर्वाचन नियमावली प्रमाणीकरण हेतु स्वेच्छा से आधार नम्बर प्रस्तुत करना, फार्म 7 निर्वाचन नियमावली से नाम हटाने एवं सम्मलित किये जाने संबंधित और फार्म 8 पता परिवर्तन (एक ही विधान सभा के अन्तर्गत अथवा बाहर) किसी की पृवष्ठि में संशोधन बिना किसी संशोधन के मतदाता पहचान पत्र को बदलना पी.डब्ल्यू.डी. मार्किंग करने संबंधित विषयों पर विस्तार से बताया गया। अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट के प्रबंधक चंचल सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं से अपील की गई कि संवेधानिक प्रणाली पर आयोजित इस कार्यशाला में बताई गई महत्वपूर्ण बातों को हम अपने आस-पास के परिक्षेत्र में जनसमूदाय से चर्चा कर निर्वाचन 2024 जागरूकता कार्यक्रम में भागीदार बनेंगे। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से कैसे अपने वोटर पहचान पत्र में संशोधन कर सकते हैं इस पर जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह खोलिया, शुभम नाथ, गीतांजली बिष्ट, तुलसी बोरा, सोनू, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर धौलादेवी ब्लॉक के रा.उ.मा.वि. चमुवा के अभिभावकों ने इसलिए किया छात्र-छात्राओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

Select Language

Advertisement