Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में सीएम धामी का विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने वाले यूथ कांग्रेसी नजरबंद

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में विरोध की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक भारी पुलिस फोर्स हेमन्त साहू के राजपुरा आवास कार्यालय में पहुँच गयी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस फोर्स में जमकर धक्का मुक्की हुई कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय में आरजेस्ट कर नरजबन्द कर दिया।

हल्द्वानी में सीएम धामी का विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने वाले यूथ कांग्रेसी नजरबंद

मुख्यमंत्री वापस जाओ गरीबों के घरों को उजड़ना बन्द करो। स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करो।बिजली पानी की व्यवस्था ठीक करो अंकिता भण्डारी के हत्या सीबीआई जाँच के जमकर नारे लगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ मुख्यमंत्री धामी हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर रहे, जबिक मुख्यमंत्री को युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने गरीबों के घरों को टूटने से बचाने व स्वास्थ्य सेवाओं ठीक करने व टूटी फूटी सड़कों को ठीक करने व अंकिता हत्या की सीबीआई जाँच करवाने के लिये ठोस नीति बनानी चाहिये थी। यूथ कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर सचिन राठौर व युवा मोनू चौहान ने कहाँ मुख्यमंत्री की घोषणाओं हवा हवाई साबित हो रही धरातल पर कोई काम नही हो रहा है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स ने हेमन्त साहू के आवास कार्यालय को छवानी में तब्दील कर दर्जनों कार्यकर्ताओं को नरजबन्द कर दिया।

प्रदर्शन विरोध जताने वालों में यूथ कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर सचिन राठौर मोनू चौहान मयंक गोस्वामी गुलशन कुमार कमलेश आर्या अन्नू बाल्मीकि रेखा देबी आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›