Connect with us

नैनीताल

नैनीताल सेल टैक्स कार्यालय के समीप युवक 25 मीटर गहरे नाले में गिरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग पर सेल टैक्स कार्यालय के समीप एक युवक 25 मीटर गहरे नाले में गिर गया।
नैनीताल के तल्लीताल में हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में टैक्सी स्टैंड के समीप एक 44 वर्षीय युवक नशे की हालत में 25 मीटर गहरे नाले में जा गिरा। घटनास्थल पर मौजूद टैक्सी चालकों ने युवक के गिरने की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी।कांस्टेबल अमित गहलोत अन्य साथियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से के घायल युवक को 108 एंबुलेंस में स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के कारण युवक को हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल युवक पटवाडांगर के देवीधुरा गांव का निवासी इंदर सिंह बर्गली बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: काठगोदाम के बार में 'दबंगई' कर तमंचे से फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अवैध हथियार जब्त

Select Language

Advertisement