Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में ज्वेलरी शोरूम में डकैती से चार दिन पहले हरिद्वार में रुके थे बदमाश

कई महीनों की रेकी के बाद दून में डकैती को अंजाम दिया
देहरादून। राजपुर रोड स्थित रिलायंस कंपनी के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से चार दिन पहले बदमाश हरिद्वार में रुके थे। उन्होंने कई महीनों की रेकी के बाद दून में डकैती को अंजाम दिया। इन आरोपियों का हुलिया मध्य प्रदेश के कटनी और महाराष्ट्र के लातूर में लूट की कोशिश करने वाले कुछ बदमाशों से मिलता-जुलता है।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसटीएफ और राजपत्रित अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान अफसरों को क्लोज टास्किंग दी गई। एसएसपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी में पांच अप्रैल और महाराष्ट्र के लातूर में 13 अगस्त को लूट का प्रयास किया गया था। दोनों वारदात में फरार आरोपियों का हुलिया रिलायंस शोरूम में डकैती को अंजाम देने वाले कुछ आरोपियों से मिला है। महाराष्ट्र पुलिस पटना जेल में बंद इस गैंग के मुखिया सुबोध को लातूर ला रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून के साथ ही बाहरी प्रांतों से पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। साथ ही, यह भी पता चला है कि इस वारदात में शामिल गैंग का नेटवर्क पश्चिम बंगाल, बिहार और नेपाल तक फैला हुआ है। लिहाजा, पुलिस टीम मौके पर रवाना कर दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›