Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून में 20 करोड़ की डकैती की वारदात में इस्तेमाल कार बदमाशों ने आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी थी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नौ नवंबर की सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई थी डकैती
देहरादून। नौ नवंबर की सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई थी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। वारदात में बदमाशों ने जो अर्टिगा कार का उपयोग किया था वह जून में आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी गई थी।
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस की एक टीम जांच के लिए आगरा भेज दी है। एसएसपी ने बताया कि रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती में घटना वाली रात पुलिस टीम ने जो आर्टिगा कार सेलाकुई क्षेत्र से बरामद की थी, वह कार दो बदमाशों ने जून में दिल्ली से आगरा के लिए बुक की थी। आगरा के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। इस संबंध में 10 जून 2023 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
देहरादून के राजपुर रोड पर नौ नवंबर को बड़ी डकैती की घटना हुई। यहां दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई। सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े 10 बजे यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। सभी बदमाशों के पास हथियार थे।
बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया था। वहीं गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।
दरअसल नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस था। इस अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और सभी पुलिस इसी कार्यक्रम में व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement