देहरादून
देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले
देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। 11 थानों के प्रभारी बदले। देखें पूरी सूची।
देहरादून। पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जिले के 53 इंस्पेक्टरों और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस निर्णय से शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक के कुल 11 थानों के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से स्थानांतरित कर डालनवाला का नया एसएचओ बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर नरेश राठौर को अब पटेलनगर थाने का प्रभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त संतोष कुंवर को कैंट, नरेंद्र गहलावत को मसूरी और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत कई उपनिरीक्षकों को भी नई चौकिया और थाने सौंपे गए हैं। एसआई गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शेंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार का एसओ बनाया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों का भी तबादला कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा किए गए इस बड़े स्तर के फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। सभी नए तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना पदभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
