हरिद्वार

हरिद्वार में गायत्री परिवार का जन्मशताब्दी समारोह, मोहन भागवत ने जारी किया डाक टिकट

हरिद्वार में माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया और शैलदीदी से भेंट की।

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह का वैदिक मंत्रों और शंखनाद के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। आंवलखेड़ा, मथुरा और हरिद्वार से आए तीन पवित्र कलशों का वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंगल आरती से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार प्रमुख शैलदीदी ने की। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत सहित 40 देशों से आए हजारों परिजन और संत शामिल हुए।
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस दौरान स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी और समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या भी साथ रहे। डॉ. भागवत ने कहा कि आज विश्व की चुनौतियों के समाधान के लिए पूरी दुनिया भारत और सनातन चिंतन की ओर देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हनुमान जी की तरह समर्पित होकर समाज निर्माण करने का आह्वान किया।
डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि वर्ष 2026 दिव्य ज्योति के अवतरण के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग और अश्वमेध महायज्ञों के योगदान को नमन किया। शांतिकुंज प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने अधिष्ठात्री शैलदीदी से आत्मीय भेंट कर सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सिद्ध अखंड दीप के दर्शन कर विश्व बंधुत्व की प्रार्थना भी की।
हरिद्वार का यह जन्मशताब्दी महोत्सव भारतीय संस्कृति, नारी जागरण और युग निर्माण की भावना को नई ऊर्जा दे रहा है। जारी किया गया स्मारक डाक टिकट माताजी के जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी